Home

Larry Ellison I कौन है ये शख्स जिसके पास हो गया Elon Musk से भी ज्यादा पैसा?

Larry Ellison I  जिसके पास हो गया Elon Musk से भी ज्यादा पैसा

 

दुनिया में सबसे अमीर व्यक्तियों का जब जिक्र होता है तो एललेन मस्क का नाम सबसे पहले लिया जाता है। पिछले 4 साल से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति होने का खिताब मस्क के नाम है। लेकिन यह खिताब उनसे कुछ ही घंटों में छीन लिया गया। जब लेरी एलिसन ने उनको पछाड़कर नंबर एक का ताज अपने नाम कर लिया था। लेकिन यह मुमकिन हुआ AI की ताकत से। दरअसल 10 सितंबर साल 2025 को ओरेकल कॉरपोरेशन के शेयरों में जबरदस्त उछाल हुई और शेयर करीबन 43% चढ़ के आखिर में 36% ऊपर बंद हुए। यह साल 1992 के बाद कंपनी का सबसे बड़ा सिंगल डे प्रॉफिट रहा। इसकी वजह थी ओरेकल की तिमाही रिपोर्ट जिसमें 455 अरब डॉलर के फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट्स की बात थी। खासकर एआई और क्लाउड से जुड़ी हुई साझेदारी की। इस उछाल से लहरी एलिसन की संपत्ति एक ही दिन में $01 अरब डॉलर बढ़कर $383 अरब डॉलर से $393 अरब डॉलर हो गई। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार बात करें तो सुबह के समय उनकी संपत्ति मस्क की 385 अरब डॉलर से ज्यादा थी। अब यह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। लेकिन दिन खत्म होते-होते मस्क ने फिर से नंबर एक पोजीशन हासिल कर ली और कुर्सी पर कमबैक किया।

एक झलक: कौन हैं Larry Ellison और Elon Musk?

विशेषता Larry Ellison Elon Musk
जन्म 17 अगस्त 1944, न्यूयॉर्क 28 जून 1971, प्रिटोरिया (दक्षिण अफ्रीका)
शिक्षा यूनिवर्सिटी ड्रॉपआउट पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी (UPenn)
कंपनियां Oracle Corporation Tesla, SpaceX, X (Twitter), Neuralink, Boring Co.
भूमिका सह-संस्थापक, चेयरमैन, CTO CEO, Founder, Product Architect
मुख्य निवेश AI, Cloud, Database इलेक्ट्रिक वाहन, स्पेस, AI, सोशल मीडिया
2025 नेट वर्थ $393 अरब (कुछ घंटों के लिए No.1) $384-$437 अरब (Fluctuating, नंबर-1 पुनः हासिल)
स्रोत Oracle के 40% स्टॉक Tesla (15%+), SpaceX (~42%), xAI
अन्य तथ्य Lanai द्वीप के मालिक, Paramount-Skydance हिस्सेदारी पहले $400B+ नेट वर्थ वाले व्यक्ति

हालांकि दोनों की दौलत में ज्यादा अंतर नहीं है। पैसों का हेरफेर कभी भी हो सकता है। लेकिन आखिर कौन है लेरी एलिसन जिन्होंने 4 साल में पहली बार मस्क को टक्कर दी? तो चलिए जानते हैं पूरा खेल और साथ ही कैसे उनकी संपत्ति एक ही दिन में $01 अरब डॉलर बढ़ गई। सबसे पहले बात करते हैं कौन है लेरी एलिसन। टेरी एलिसन जिनका पूरा नाम लॉरेंस जोसेफ एलिसन है, एक प्रसिद्ध अमेरिकी बिजनेसमैन और टेक्नोलॉजी जगत के दिग्गज हैं। वे ओरेकल कॉरपोरेशन के को-फाउंडर, चेयरमैन और सीटीओ हैं। ओरेकल दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर और क्लाउड कंप्यूटिंग कंपनियों में से एक है। जिसने डेटाबेस मैनेजमेंट और एआई तकनीकी में क्रांति लाई।

वहीं साल 2025 में कंपनी का मुख्य फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर ही है। 81 इयर्स के लेरी एलिसन ने 1977 में ओरेकल की नींव रखी थी। वो एक यूनिवर्सिटी ड्रॉप है। लेकिन अपने दम पर सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में ऐसा मुकाम हासिल किया कि उनको टेक इंडस्ट्री का गॉडफादर कहा जाने लगा। उन्होंने साल 2014 तक ओरेकल के सीईओ के रूप में काम किया और उसके बाद एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और सीटीओ की भूमिका भी निभाई। लेरी एलिसन का जन्म 17 अगस्त 1944 को न्यूयॉर्क शहर में हुआ। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने डेटाबेस कोड लिखने से की थी और 1977 में बॉब माइनर और एड ओड्स के साथ मिलकर उन्होंने सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट लैबोरेटरीज की स्थापना की जो बाद में ओरेकल बन गई। उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा ओरेकल के शेयर से आता है।

हाल ही में ओरेकल के शेयरों में 40% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई जिससे एलिसन की संपत्ति एक ही दिन में $01 अरब डॉलर बढ़कर $393 अरब डॉलर तक पहुंच गई और कुछ ही घंटों के लिए वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। हालांकि दिन के अंत तक एलन मस्क ने फिर से पहला स्थान अपने नाम किया।

शीर्ष टेक अरबपतियों की सूची 2025

स्थान नाम नेट वर्थ (अरब डॉलर) कंपनी
1 Elon Musk 384-437 Tesla, SpaceX, xAI
2 Larry Ellison 383-393 Oracle Corporation
3 Mark Zuckerberg 264 Meta, फेसबुक
4 Jeff Bezos 252 Amazon
5 Larry Page 210 Google

AI और टेक्नोलॉजी के चलते समय के साथ संपत्ति के आंकड़े तेजी से बदल गए। Larry Ellison की संपत्ति का बड़ा हिस्सा Oracle के AI और क्लाउड डील्स पर निर्भर है, वहीं Elon Musk की संपत्ति, Tesla और SpaceX सहित उनके विविध कारोबारों से जुड़ी है। इस संपत्ति की दौड़ ने दिखा दिया कि मार्केट का मूवमेंट कुछ ही घंटों या मिनटों में एक अरबपति की पहचान बदल सकता है।

आपका इस पर क्या कहना है? कमेंट सेक्शन में लिख के जरूर बताएं।

 

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *